दो जवानों के बदले दो हजार पाकिस्तानियों के चाहिए सर: हिजाम

0
95

फर्रुखाबाद: पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बार्डर पर तैनात दो भारतीय सैनिकों के सर कलम करने से आक्रोषित हुए पूरे देश में जगह जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए जनपद भी पीछे नहीं है। पहले ही जय भोलेबाबा कमेटी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति के पुतले को फांसी पर लटका कर आग के हवाले किया था।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले सैकड़ों नागरिकों ने सड़क के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस तिकोना से शुरू होकर लाल दरबाजे तक आया। जोरदारी से नारेबाजी कर रहे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत से आक्रोषित दिखे।

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने मांग की कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के दो जवानों के सर काटकर जोकि शर्मनाक हरकत की है उसको लेकर हिन्दू जागरण मंच पूरी तरह से विरोध प्रकट करता है। उन्होंने मांग की कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह अपने दो सैनिकों के सर काटने का बदला लेने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों के दो हजार सर लाकर भारत मां के चरणों पर रखे या केन्द्र सरकार कुर्सी छोड़ दे।

इस दौरान दिनेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, भप्पू सोनी, राहुल जैन आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]