अनियंत्रित कार सवार ने सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन बाइकों को किया चकनाचूर

0
124

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड स्थित भारतीय कालेज के निकट एक कार सवार ने सड़क के किनारे खड़ी आधा दर्जन बाइकों को टक्कर मारकर चकनाचूर कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार सवार को गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला नोनमगंज निवासी जितेन्द्र गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता अपनी मारुति 800 कार संख्या डीएल 8सी एच 0779 पर सवार होकर फर्रुखाबाद कपड़े खरीदने के लिए आया था। कपड़े खरीदने के बाद वह खतराना मोहल्ले में अपने किसी रिश्तेदार के घर पर गया। जहां से वह लोहाई रोड पहुंचा। उसी दौरान कार सवार जितेन्द्र ने सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी यूपी 76एल 1471 के अलावा टिंकू वर्मा की बाइक संख्या यूपी 76एच 0617 के अलावा अन्य आधा दर्जन बाइकों व दो साइकिलों को टक्कर मार दी। जिससे सभी बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये कार चालक जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कार का स्टेयरिंग फेल हो जाने की बजह से यह हादसा हुआ।

शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]