पानी भरने को लेकर दो पक्षों में पथराव, दो समुदायों में तनाव

0
100

फर्रुखाबाद: सुबह सुबह एक इबादतघर से पानी भरने से मन करने पर दो अलग अलग समुदायों में जमकर विवाद हो गया और जमकर पथराव हुआ| मौके पर पहुच पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगो को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया|
प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक के नगर के मोहल्ला सलावत हुसैन में मोहल्ले के निवासी प्रकाश प्रजापति की पुत्री घर का हैण्डपम्प ख़राब होने पर पड़ोस की मस्जिद से पानी भरने गयी तो मोहल्ले के बसीम खान ने पानी भरने से मना किया| इसके बाद लड़की ने घर में आकर बताया तो प्रकाश के पक्ष के लोगो और बसीम में विवाद हो गया| मामला बहस से शुरू होकर पथराव तक पहुच गया| दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ|

इसी बीच किसी ने कोतवाली में खबर कर दी| मौके पर पहुच पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को हिरासत में ले लिया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है| इक़बाल, नौसाद, फहीम को भी पुलिस पकड़ ले गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]