भाकियू ईंट का जबाब पत्थर से देगी कांगेसियों को

0
106

कायमगंज: महिपाल राजपूत की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से हमलावर हुए कांग्रेसियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। बैठक मे निर्णय लिया गया कि केजरीवाल की जनसभा के लिए जा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में सलमान के कायमगंज आगमन पर उनका घेराव कर ईंट का जबाब पत्थर से अवश्य देंगे।

[adrotate banner="3"]

मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर शुक्रवार को सम्पन्न भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की पंचायत में गुरूवार को केजरीवाल की जनसभा में पहुंच रहे भाकियू कार्यकर्ताओं पर लगभग 250 कांग्र्रेसियों द्वारा हमला बोले जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। भाकियू कार्यकर्ताओं के अनुसार पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेसियों में कांग्रेस अध्यक्ष आफताफ हुसैन, पूर्ण प्रकाश शुक्ला, हफीज हुसैन, प्रदीप सिंह राठौर, कौशलेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा सहित करीब 300 अज्ञात लोगों के प्रति भारतीय किसान यूनियन ने तत्काल कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। यदि कार्रवाई नहीं हुयी तो भारतीय किसान यूनियन आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी। वहीं जिलाध्यक्ष की गाड़ी को नुकसान इन्हीं लोगों के द्वारा पहुंचाया गया। आवश्यक कार्रवाई के साथ मुकदमा लिखा जाये।

अगली रणनीति के तहत भारतीय किसान यूनियन विदेश मंत्री सलमान के कायमगंज आगमन पर उनका घेराव कर ईंट का जबाब पत्थर से अवश्य देंगे। सलमान खुर्शीद व इनकी कांग्रेस पार्टी का हर जिले में विरोध होगा। इस में भाकियू कार्यकर्ता श्याम सिंह यादव, बालकराम, श्रीकृष्ण, रामचरन राजपूत, उमेश चन्द्र बाथम, महिपाल सिंह राजपूत, पुत्तूलाल, भगवान दास, नरेश आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]