गुलाबी गैंग ने भी केजरीवाल की सभा में झोंकी ताकत

0
107

फर्रुखाबाद: अरविंद केजरीवाल की सभा में भीड़ जुटाने के लिए जनपद के अधिकतर संगठनों के कार्यकर्ता बड़े ही जोश के साथ पहुंचे। सभा स्थल पर गुलाबी गैंग ने बड़े ही उत्साह में अरविंद केजरीवाल को तिरंगा दिखाकर स्वागत किया।

[adrotate banner="3"]

भ्रष्टाचार के खिलाफ मैदान में उतरे केजरीवाल के समर्थन का जनपद के अधिकांश संगठनों ने पहले ही घोषणा कर दी थी। भाकियू नेताओं ने तो केजरीवाल की सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी तक लेने की बात कही थी। जिसको लेकर सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों से मुचैटा ले लिया। जिसके बाद केजरीवाल के आने से कुछ पल पूर्व भी भाकियू व कांग्रेसियों में जमकर विवाद हुआ। विवाद में भाकियू की एक गाड़ी भी कांग्रेसियों द्वारा तोड़ दी गयी। जनपद के कई सामाजिक संगठनों, विकलांग संगठनों ने सभा स्थल पर पहुंचकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी। गुलाबी गैंग की अध्यक्ष अंजली यादव ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर सभा स्थल पर तिरंगा झण्डा लहराकर केजरीवाल का स्वागत किया।

[adrotate banner="2"]