केजरीवाल की सभा में जा रहे भाकियु कार्यकर्ताओं से कांग्रेसियों की झड़प

0
130

फर्रुखाबाद: अरविंद केजरीवाल की सभा में भाग लेने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से कांग्रेसियों की झड़प हो गयी।

[adrotate banner="3"]

आवास विकास तिराहे के निकट कांग्रेस नेता कौशलेंद्र यादव के आवास के बाहर जमा कांग्रेसियों की गुरुवार को अरविंद केजरीवाल की सभा में भाग लेने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से कहा सुनी के बाद झड़प हो गयी। संख्‍या में अधिक होने के कारण कांगेंसियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिये व कई की लाठियां भी छीन लीं। भगदड़ के दौरान एक-दो भाकियू कार्यकर्ता चुटहिल भी हो गये। घटना स्‍थल पर पुलिस बल के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष तितर बितर हो गये।

[adrotate banner="2"]