नेशनल मीडिया का जमावड़ा, ओवी वैनों की भरमार

0
110

फर्रुखाबाद: मीडिया डार्लिंग अरविंद केजरीवाल के लिये राष्‍ट्रीय मीडिया के पत्रकारों व समीक्षकों का भरपूर जमावड़ा यहां नजर आ रहा है। अरविंद केजरीवाल के सभास्‍थल पर तमाम देशी विदेशी चैनलों की ओवी वैन की भरमार नजर आ रही है। मीडिया कर्मियों के उपकरणों की जांच के लिये स्‍थानीय पुलिस को भी खासी मशक्‍कत करनी पड़ रही है।

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस व भाजपा जैसे राष्‍ट्रीय राजनैतिक दलों और अंबानी जैसे उद्योगपतियों के विरुद्ध मोर्चा खोले अरविंद केजरीवाल आज मीडिया-डार्लिंग कहलाये जा रहे हैं। उनकी पहली राजनैतिक जनसभा आज यहां फर्रुखाबाद के लोहिया अस्‍पताल के पीछे स्‍थित मैदान में होने जा रही है। जाहिर है कि राष्‍ट्रीय मीडिया के पत्रकारों ने बुधवार से ही सभा के कवरेज के लिये यहां डेरा डाल रखा है। तमाम देशी-विदेशी चैनलों की ओबी-वैन रात से ही यहां पहुंचने लगी थीं। सुबह की पहली किरन फूटने से पहले ही उत्‍साही मीडिया कर्मियों ने अपनी अपनी ओवी वैन को सही स्‍थान पर लगाकर अपने-अपने एंगिल परखने शुरू कर दिये थे। बाहर से आये इन मीडिया कर्मियों के भारी भरकम उपकरणों की जांच पड़ताल में स्‍थानीय सुरक्षा कर्मियों को भी पसीने छूट रहे हैं।

[adrotate banner="2"]