फतेहगढ़ कोतवाल का स्थानांतरण, जितेन्द्र सिंह होंगे नये एसएचओ

0
209

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने मोहम्मदाबाद व फतेहगढ़ कोतवाली में फेरबदल करते हुए नई तैनाती कर दी है। जहां फतेहगढ़ कोतवाल को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया वहीं मोहम्मदाबाद कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

बीते कुछ दिनों पूर्व मोहम्मदाबाद में हुए बलबे के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न कर पाने की गाज मोहम्मदाबाद कोतवाल पर आखिर गिर ही गयी। मोहम्मदाबाद कोतवाल ऋषीपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फतेहगढ़ कोतवाल रूम सिंह यादव को कोतवाली मोहम्मदाबाद का चार्ज दिया गया है। वहीं लाइन से जितेन्द्र सिंह परिहार को फतेहगढ़ का कोतवाल बनाया गया है।

[adrotate banner="2"]