शिक्षा हमारी जरूरतों पर खरी नहीं उतर रही

0
90

फर्रुखाबाद: शिक्षा क्रांति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने आईटीआई मदारबाड़ी स्थित एक इंटर कालेज में शिक्षा बचाओ जन अभियान संदेश यात्रा के अन्तर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरे जिलों से भी वरिष्ठ शिक्षकों व संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कहा गया कि शिक्षा हमारी जरूरतों पर खरी नहीं उतर रही। शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं गुणवत्ता में ह्रास ने इसे मार्ग से भटका दिया। इसका प्रमुख कारण शिक्षा को निजी हाथों में सौंपकर इसे लाभ हानि की वस्तु बना दिया जाना है।

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर श्याम नगर की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। इस दौरान संगठन की तरफ से कहा गया कि सरकार सहायता प्राप्त विद्यालयों में पठन पाठन की आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है और सुनियोजित तरीके से दुस्प्रचारित कर सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को बदनाम किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश की शिक्षा की दशा व दिशा पर विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश पाण्डेय, प्रांतीय महामंत्री गुमान सिंह यादव, सन्नू गंगवार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज यादव, जिलाध्यक्ष मैनपुरी कप्तान सिंह वर्मा, जिला महामंत्री मैनपुरी आनंद कुमार सिंह के अलावा अन्य कई वरिष्ठ अध्यापक व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]