18 में 17 दिन कम थे, इसलिए राहुल गया जेल और लैला ने चुना नारी निकेतन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दिल की लगी थी इसलिए उनसे 30 दिन का इन्तजार न हो सका| प्रेमिका के 18 पूरे होने में अभी 17 दिन की कमी थी इसलिए तलैया फज़ल इमाम के मजनू राहुल पाल को जेल नसीब हुई| उम्र 18 भले ही पूरी न हुई हो मगर उसकी लैला मजनू को छोड़ घर वालों के साथ जाने को तैयार न हुई| घरवालो के साथ आधा सैकड़ा रिश्तेदारों ने भी पूरे दिन उसे समझाने की कोशिश की मगर लैला ने इरादा न बदला| उसने बाबुल का घर नहीं चुना| नहीं मिला राहुल तो क्या हुआ नारी निकेतन क्या बुरा है| लैला नारी निकेतन इटावा भेज दी गयी|

कानून की पेचिदिगियाँ नहीं जनता इश्क| इश्क तो दो दिलो की चाहत है| अरमान है| ख्वाव है| जन्नत है| इबादत है| और क्या क्या है इश्क ये तो इश्क करने वाले के दिल से पूछो| न घर अच्छा लगता है, न घरवाले| प्रसिद्द कवी बिहारी कह गए- वाहे रोग और वही निदान| मगर भूले शाह कह गए- यारा इश न करियो| अब इश्क कमबख्त करता कौन है? ये तो ग़ालिब ने ही ठीक ठीक कहा है- इश्क वो है अतिश  ग़ालिब, जो लगाये न लगे और बुझाये न बुझे| फिलहाल फर्रुखाबाद नगर के एक बड़े घर की बेटी को पुलिस दिल्ली से पकड़ जरुर आई है मगर उसका इरादा नहीं बदल सकी|

विदित हो कि बीते तकरीबन एक माह पूर्व तलैया मोहल्ला निवासी राहुल पाल और उसके मोहल्ले की ही लड़की दोनों प्लान बनाकर घर से भाग निकले थे| समाज के डर से पुलिस व परिवारी जन मामले को दबाये रहे। क्योंकि मामला बड़े व्यवसायी के परिवार का था, इसलिए पुलिस युवती को ढूंढने में खून पसीना एक कर रही थी। बीते एक दिन पूर्व पुलिस ने प्रेमी युगल को ग्रेटर नोएडा से दबोच लिया।

राहुल पाल ने बताया कि उसने दो साल पहले बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक करने के बाद वह लगभग दो साल से घर पर ही रहता था। वहीं राहुल की आंखें पड़ोस में रहने वाली उसकी प्रेमिका से साथ चार हो गयीं। धीरे-धीरे दोनो का प्रेम परवान चढ़ने लगा। मोबाइल पर भी दोनो एक दूसरे से बात किया करते थे। धीरे-धीरे दोनो की मामले की जानकारी कुछ मोहल्ले वालों को भी हो गयी थी। तब दोनो ने वहां से निकलकर दूसरी जगह जीवन शुरू करने का फैसला किया और तकरीबन एक माह पूर्व दोनो घर से निकल गये। राहुल ने बताया कि वह रायपुर के मंदिर में युवती के साथ प्रेम विवाह कर लिया और ग्रेटर नोएडा में किराये का मकान लेकर रहने लगा। वैसे तो कई प्रेमी जोड़े जिले के फरार चल रहे है मगर ये मामला एक संभ्रांत परिवार का था लिहाजा पुलिस भी सक्रिय हुई| एसी कार में लद पुलिस कई जगह हाथ पांव मारकर थक चुकी तो मामला एसओजी के हाथ में दे दिया गया। एसओजी पुलिस ने बीते एक दिन पूर्व ग्रेटर नोएडा से दोनो को बरामद कर लिया। मोहब्बत करे और घर से भागे तो मोबाइल और फोन तो कतई न छुए ये बात राहुल के दिमाग से निकल गयी और फस गए मोबाइल सर्विलांस के जाल में|
मिली जानकारी के मुताबिक युवती इसी 18 अगस्त को 18 साल पूरे करेगी। फिलहाल युवती को अदालत में पेश करने के बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। वहीं युवक राहुल को न्यायालय ने जेल भेज दिया।