बाइक व टैक्सी की भिड़न्त में जीजा साले घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क पर बाइक व टैक्सी की भिडन्त में बाइक सवार जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर साले की हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया।

घायल खुशीराम निवासी सतवारी जसोदा, कन्नौज ने बताया कि उसका साला 30 वर्षीय सुधीर निवासी कलौली नबावगंज अपनी बजाज बाइक से अपने बड़े भाई सुभीश की ससुराल नवादा चांदपुर गया था। वापसी में बीती रात सुधीर घर पर आकर रुका। सुबह सुधीर अपने जीजा खुशीराम के साथ अपने घर कलौली नबावगंज जा रहा था। तभी ठंडी सड़क पर टेंपो से भिड़न्त में खुशीराम व सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुधीर की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने उसे रिफर कर दिया। उसे आवास विकास स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।