72 घंटे में ए०के०राठौर को गिरफ्तार करने का फरमान

0
120

ak,dr rajesh tivariफर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के चिकित्सक डॉ० राजेश तिवारी के साथ हुई मारपीट के बाद लोहिया अस्पताल छाबनी में बदल गया| अस्पताल के चिकित्सको ने पुलिस को जिला पंचायत सदस्य के पुत्र एके को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिये केबल 72 घंटे का समय दिया है| पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

ak copyलोहिया अस्पताल में पंहुचे सीएमओ डाक्टर राकेश कुमार, एसडीएम सुनील कुमार वर्मा व लोहिया अस्पताल के सीएमएस रतन कुमार ने ओपीडी के ऊपर बने सीएमएस के कक्ष में बैठकर गहन बातचीत की जिसके बाद डॉ० तिवारी ने पुलिस को आरोपी एके के खिलाफ नामजद तहरीर दी है| जिसमे उन्होंने कहा है की वह लोहिया अस्पताल के आकस्मिक विभाग में सुबह नौ बजे तैनात थे| तभी एक मिटटी के तेज से जली महिला को उसकी सास लेकर आयी| मै उसका उपचार शुरू करने के बाद मेडिकल परिक्षण व पुलिस सूचना तैयार करने लगा| उसी दौरान भोलेपुर निवासी आदित्य सिंह राठौर(एके) मेरी सामने वाली कुर्सी पर जाकर बैठ गये| इसके बाद अन्य एक व्यक्ति मेरे पास बंदूक लेकर खड़ा हो गया|
जब मैंने एके राठौर से फार्मासिस्ट की कुर्सी पर बैठने से मना किया तो वह मुझसे गाली-गलौज करने लगे| दुसरे व्यक्ति ने मेरे ऊपर बंदूक लगा दी| उन्होंने बताया की एके राठौर नही चाहते थे की महिला का मेडिकल हो और उसकी पुलिस सूचना जाये| चिकित्सक का आरोप है की आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी| जिससे उनकी शैर्ट की बटने भी टूट गयी| सभी चिकित्सको ने एक राय होकर पुलिस को 72 घंटे आदित्य सिंह राठौर(एके) को गिरफ्तार कर जेल भेजेने की चेतावनी दी है| नही तो पुन: लोहिया अस्पताल में कामकाज ठप्प कर दिया जायेगा|
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आदित्य सिंह राठौर(एके) और उनके सात आठ अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी है|

[adrotate banner="2"]