जनपद की ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था पर हल्लाबोल

0
101

rajendr-nath-katiyarफर्रुखाबाद: जिला मुख्यालय पर कई सैकड़ा महिलायों व पुरुषो ने जिले की बिगड़ी स्वस्थ व्यवस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद सभी ने सीएमओ कार्यालय के बाहर भी नारेबाजी की|
नेकपुर चौरासी निवासी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार के पुत्र विजय कटियार ने जिला मुख्यालय पर सैकड़ो महिलाओ व पुरुषो के साथ प्रदर्शन किया| जिसमे उन्होंने जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कई आरोप लगाये| उन्होंने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा है की जनपद में चल रहे लगभग सभी नर्सिंगहोमो में अप्रशिक्षित नर्स द्वारा नर्सिंग होम में कार्य कर रही है| जादातर अस्पतालों में बिना ओटी टैक्नीशियन के ही आपरेशन कर दिया जाता है| [प्रत्येक लैब पर एक लैब टेक्नीशियन होता है| लेकिन जनपद के अधिकांश अस्पतालों में सीएमओ की मिली भगत से अप्रशिक्षित लोग कार्य कर रहे है| अस्पतालों में खुले अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिंग परिक्षण किया जा रहा है| निजी नर्सिंग होम में मरीजो के साथ लूट हो रही है| किसी भी नर्सिंगहोम में बेहोशी का चिकित्सक नही है| आदि विभिन्य मांगो को लेकर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया गया| इसके बाद जनसमूह सीएमओ कार्यालय पंहुचा और उनकेकार्यालय के बाहर जमकर मुर्दाबाद के नारेलगाये|
इस दौरान कांग्रेस के पूर्वजिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार, अरविन्द गाँधी, राजकुमार, अरबिंद, ललिता, रामसेवक, महेश चन्द्र, आदित्य कुशवाह, प्रदीप शाक्य, काली चरन वीरेंद्र चन्द्र राजपूत, आदि सैकड़ो की संख्या में भीड़ मौजूद रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]