होली मिलन के साथ संस्कार भारती की नई कार्यकारिणी गठित

Uncategorized

फर्रुखाबादः संस्कार भारती की तरफ से आज पक्कापुल के पास स्थित विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गयी।

संस्कार भारती की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष के रूप में संजय गर्ग, अखिलेश पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, शैलेन्द्र दुबे व महिला उपाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव, मातृ शक्ति प्रमुख रजनी लौगानी, महामंत्री अरविंद दीक्षित, सह मंत्री अभिनव सक्सेना, सुनील मिश्रा, अनुभव सारस्वत, प्रफुल्ल गर्ग, रामेन्द्र, संगठन मंत्री अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना, विद्या प्रमुख साहित्य विद्या रामऔतार शर्मा इंदू बनाये गये हैं।

संगीत विद्या विद्या प्रकाश दीक्षित, चित्रकला अंशू सक्सेना, नाट्य नवीन मिश्रा, सुरेन्द्र पाण्डेय, प्राचीन कला रवीन्द्र भदौरिया, भू अलंकरण रमा पाण्डेय, लेखा प्रमुख डा0 राघवेन्द्र शुक्ल बनाये गये हैं। मार्ग दर्शक ओमप्रकाश मिश्र कंचन, प्रमोद अग्रवाल, अतुल कपूर, रवीन्द्र भदौरिया, संजय कपूर, विनय अग्रवाल, शिव ओम अम्बर, डा0 जितेन्द्र कटियार बनाये गये हैं।
कार्यकारिणी के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिल होली की शुभकामनायें दीं।