राहुल की सभा के लिए क्रिश्चियन मैदान का एसपीजी ने किया निरीक्षण

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र बढपुर स्थित क्रिश्चियन मैदान में १५ दिसम्बर को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की महा जनसभा से पूर्व जायजा लेने पहुंचे सहायक महा निरीक्षक डीएस मान ने मैदान का निरीक्षण किया|

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी १५ दिसम्बर को होने वाली जन सभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी पूरी ताकत लगा रहे हैं| कांग्रेस के सभी नेता गाँव-गाँव जाकर राहुल गांधी की जन सभा में भीड़ जुटाने में अभी से लग गए हैं| विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों की जन सभाएं शुरू हो गयी है| जिसके चलते राहुल गांधी १५ दिसंबर को क्रिश्चियन मैदान में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे|

प्रस्तावित सभा स्थल क्रिश्चियन मैदान का जायजा लेने के लिए एसपीजी सहायक महा निरीक्षक डीएस मान ने अपने अन्य कारिंदों के साथ क्रिश्चियन फील्ड का निरीक्षण किया| इस दौरान कांग्रेसी नेता अनिल तिवारी भी मौजूद रहे|