फर्रुखाबाबाद: निर्मल ग्राम के तौर पर चययन के लिये बुधचार को चेन्नई से आयी एक एनजीओ की टीम ने जनपद के चार ग्रामों का सर्वे किया।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि विगत कई वर्षों से जनपद के एक भी ग्राम पंचायत का निर्मल ग्राम के तौर पर चयन नहीं हुआ है। बुधवार को दिल्ली की एक एनजीओ हेल्प फाउंडेशन के सदस्यों ने केंद्र सरकार के लिये जनपद की चार ग्राम पंचायतों का सर्वे किया। विकास खंड मोहम्मदाबाद की अलावलपुर व जल्लापुर, शमसाबाद की बरझाला और राजेपुर ब्लाक की अमृतपुर ग्राम पंचायत का सर्वे इस दो सदस्यीय टीम द्वारा किया गया है।
अमृतपुर में टीम की आमद की सूचना पर सुबह से ही सफाई आदि के लिये कई ग्रामों के सफाई कर्मियों को लगा दिया गया था। इस दौरान ब्लाक राजेपुर के सहायक विकास अधिकारी सुल्तान सिह उनके साथ रहे।
[adrotate banner="2"]


