27 जुलाई कों गौ-सम्मान दिवस पर गौ संरक्षण कों सौंपा जायेगा ज्ञापन

0
23

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दुर्वासा ऋषि आश्रम में पूज्य ईश्वरदास महाराज के सानिध्य में आयोजित बैठक में संतों एवं गौभक्तों ने आगामी 27 जुलाई को देशभर में ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे सभी गौभक्त एमआईसी स्कूल के सामने स्थित हॉल में एकत्र होंगे। इसके बाद सुबह 8:00 बजे से 9:15 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, भजन-कीर्तन के उपरांत सुबह 9:15 बजे पूरे देश में एक साथ भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। संतों ने अधिक से अधिक गौभक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। इस आयोजन के अध्यक्ष नंदी बाबा होंगे। उपस्थित संतों एवं गौभक्तों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया। विमलेश मिश्रा, शिवम दुबे, अनिल तिवारी, ऋषि दत्त मिश्रा( गुडू पंडित), सुशील कुमार चौहान आदि प्रमुख रूप से रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]