फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने किया। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काली पैंट, सफेद शर्ट तथा हाथों में काली पट्टी बांधे और मोमबत्तियां लेकर जिला कार्यालय से डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा तक मौन कैंडल मार्च में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने बिना नारेबाजी के मौन रहकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी। सपा नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद अनेक छात्रों ने अवसाद में आकर अपनी जान गंवाई। कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। कैंडल मार्च में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, अधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के.के. यादव, प्रदेश सचिव रामाधार सिंह, सुभाष पाल, अरविंद कश्यप, अमित कुमार, भुवनेश्वर सिंह, अजीत कुमार, रामपाल सिंह यादव, बंटी यादव, रामजी वाजपेयी, अधिवक्ता गौरव यादव, संजना श्रीवास्तव, महिला सभा की प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव, अर्चित शर्मा, शिवम पटेल, अशोक अंबेडकर, राजन शर्मा, सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
नीट पेपर लीक से मृत छात्रों की स्मृति में सपा का कैंडल मार्च, परिजनों के प्रति जताई संवेदना
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



