4 बच्चो के साथ महिला ने आग लगाकर जान दी

हरदोई|| हरदोई जिले में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते अपने चार नाबालिक बच्चों के साथ आग लगाकर जान दे दी।

घटना जिले के हिरयान थाना क्षेत्र के पुरैना गांव की है, जहां बीती रात 37 वर्षीय राम सुतन की पत्री सुनीता ने अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ मिट्टी का तेल छि़डककर आग लगा ली। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम थी। घटना के समय राम सुतन घर से बाहर गया था।

पुलिस के मुताबिक देर रात जब सुतन घर लौटा तो घर से धुंआ दिखाई देने पर उसने प़डोसियों की मदद से दरवाजा तो़डकर देखा तो पांचो की जलकर मौत हो चुकी थी। हिरयान के कार्यवाहक थाना प्रभारी खुशीराम गौतम ने आज संवाददाताओं को बताया कि यह पारिवारिक कलह का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होने कहा कि पति-पत्री के बीच दिन में किसी बात को लेकर झग़डा हुआ था। हो सकता है कि पत्री ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया हो।