जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक आहूत हुई | जिसमे जन्मोत्सव को भव्यता के साथ मनाने की रणनीति बनी|
शहर के नितगंजा में स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक हुई, जिसमें समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई| साथ में यात्रा को कैसे भव्य बनाया जाए इसके लिए लोगो ने विचार विमर्श किया| यात्रा 10 मई को शाम में निकलेगी| सुबह धर्मशाला में हवन-पूजन कर भगवान परशुराम का पूजन किया जायेगा|
सौरभ मिश्रा यात्रा संयोजक व आदित्य प्रभारी
हिन्दू महासभा के सौरभ मिश्रा को कमेटी नें परशुराम शोभायात्रा का संयोजक बनाया है| जबकि आदित्य दीक्षित को प्रभारी की जिम्मेदारी दी है| आयोजक मंडल स्वयं कमेटी रहेगी| अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, बॉबी दुबे, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा,विनोद अग्निहोत्री, क्रांति पाठक, सुरेंद्र पांडेय, अमन मिश्रा, अमन अवस्थी, शिव शुक्ला, पंकज दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, प्रबल त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी, अंशुमन शुक्ला, संतोष त्रिवेदी व मोहित खन्ना आदि रहे|