फ़र्रुख़ाबाद:नगर पालिका के 24 बर्खास्त सफाई कर्मचारियों को काम पर वापस ना लेने से खफा कर्मियों ने बीते 3 दिन से शहर में कूड़ा तक नहीं उठा दिया| 3 दिन से चल रहे सफाई कर्मियों के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मियों से वार्ता की| वार्ता में एसडीएम ने 3 दिनों के भीतर समस्या का समाधान निकालने का भरोसा दिया इसके बाद कर्मचारी मान गए और उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रालियों को कूड़ा उठाने हेतु नगर में जाने दिया|
मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में 24 बर्खास्त सफाई कर्मचारियों के साथ अन्य सफाई कर्मी भी नगर पालिका पहुंच गये| उन्होंने सफाई के लिए कूड़ा उठाने जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पालिका परिसर में ही रोक दिया| इसके बाद पुनः धरना प्रदर्शन कर बर्खास्त कर्मचारियों को वापस नौकरी पर तैनात करने की मांग की| दोपहर को कार्यवाहक ईओ व एसडीएम सदर अजीत सिंह नगर पालिका पहुंचे और उन्होंने सफाई कर्मचारियों से वार्ता की| उन्होंने कहा कि समस्या का 3 दिनों के भीतर समाधान किया जाएगा और पूर्व ईओ की पत्रावली मंगाकर जाँच की जायेगी| इसके बाद बर्खास्त सफाई कर्मी राजी हो गये| उन्होंने दोपहर के बाद कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को नगर में जाने दिया| विनोद,बालवीर,हरिओम,रामअवतार,राजीव,अरुण,अजय आदि मौजूद है एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी
तीन दिन में कार्यवाही के भरोसे पर माने बर्खास्त सफाई कर्मी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


