हर तरफ धूमधाम से मनाई गई डा. भीमराव आंबेडकर जयंती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में हर तरफ डा. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अनुयायियों ने भव्य जुलूस निकलते हुए जय भीम-जय भीम की जय जयकार की। सुबह से क्षेत्र में आंबेडकर जयंती की तैयारी दिखाई पड़ी। विभिन्न गांवों से जुलूस निकला। आकर्षक ढंग से सजी झांकियों के बीच आगे-आगे मोटर साइकिल जुलूस पीछे कार का काफिला चला। जगह-जगह शोभायात्रा भी निकाली गई। जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ|
डा. साहब को सभी क्षेत्रों में थी महारत हासिल

जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर की 133 वीं जयंती मनायी गयी| जिलाधिकारी नें डॉ0 आंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण किया व पुष्पांजलि अर्पित की|
उन्होंने कहा कि डा. साहब को सभी क्षेत्रों में महारत हासिल थी, उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने की जरूरत है| हमे अपने जीवन मे उनके आदर्शों को उतारने की जरूरत है, हमें जो जिम्मेदारी मिले उसका निर्वहन करना चाहिये| अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, प्रशिक्षु आईएएस महेंद्र सिंह व कलेक्ट्रट के अधिकारी रहे ।
सफाई मजदूर संघ नें किया नमन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि के नेतृत्व में बाबा साहब की जेएनबी तिराहा फतेहगढ़ स्थित प्रतिमा पर पंहुच श्रद्धा सुमन अर्पित किये धूमधाम से निकाली धम्म यात्रा
बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाटव की देखरेख में धम्म यात्रा आंबेडकर प्रतिमा फतेहगढ़ जेएनबी तिराहे से मिलेट्री चौराहा, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, जिला जेल चौराहा, पुलिस मंडी, फतेहगढ़ चौराहा, भोलेपुर, आवास विकास, लाल गेट, घुमना, मोहल्ला अम्बेडकर नगर (नरकसा) में सम्पन्न हुई| जिसमे डीजे की धुन पर युवा जमकर झूमे|