प्रधान पति से भूमि विवाद में हंगामा, भाकियू नेता की हालत बिगड़ी, नोकझोंक में गिरे तहसीलदार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) प्रधान से भूमि विवाद के चलते भाकियू नेता की हालत अचानक बिगड़ गयी| जिससे उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ ग्रामीणों की भीड़ अधिक बढ़नें से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| परिजनों नें अधिकारियों पर मारपीट करानें का आरोप लगाया जिस कारण उन्होंने नशीला पदार्थ खा लिया|

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी रामनारायण पाण्डेय पुत्र रामलाल भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के व्लाक सचिव हैं| आरोप है कि उनके घर के सामने ग्राम प्रधान रीतू पाठक के पति सुधांशु पाठक रामनारायण के घर के सामने कूड़ादान बनाने की तैयारी में थे | रामनरायण का कहना है कि जिस भूमि पर कूड़ादान बननें की बात हो रही है वह उनकी पुस्तैनी भूमि है| बुधवार को एसडीएम रविंद्र कुमार , तहसीलदार कर्मवीर सिंह, कानून-गो राजेश शुक्ला लेखपाल साबन कुमार आदि मौके पर पंहुचे| जिस दौरान अधिकारियों से रामनारायण का विवाद हो गया | आरोप है कि रामनरायण को तहसीलदार के सरकारी सुरक्षाकर्मियों नें पीट दिया| जिससे आहत होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया|
नोकझोक के दौरान गिरे तहसीलदार
जिस समय रामनारायण के साथ अधिकारियों की तकरार हो रही थी उसी दौरान हुई नोकझोंक के दौरान तहसीलदार कर्मवीर सिंह जमीन पर गिर गये|
एडीएम के आदेश के बाद भी कूड़ा दान बनाने गये अधिकारी
किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा नें बताया कि रामनरायण अपने घर में पुस्तैनी निवास कर रहें हैं | उनके घर के सामने कूड़ा दान नही बन सकता| मामले में वह एडीएम से मिले थे जिसके बाद एडीएम नें आदेश किया था कि घर के सामने कूड़ादान ना बनाया जाये | उन्होंने लेखपाल को हटानें कीमांग की है| यदि कार्यवाही नही हुई तो आंदोलन किया जायेगा|
सीएचसी में अधिकारियों से गाली-गलौज
जिस समय अधिकारी रामनारायण को गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पंहुचे| जहाँ उनके परिजन भी आ गये| भर्ती किसान नेता की पत्नी रीना पाण्डेय नें आरोप लगाया की अधिकारियों के द्वारा मजबूर किया गया जिसके बाद रामनरायण नें जहरीला पदार्थ खा लिया | एसडीएम रविन्द्र सिंह नें जेएनआई कि रामनारायण जिस भूमि को अपना बता रहें है वह भूमि ग्राम सभा की है| आरोप गलत लगाया जा रहा है|