फार्म हाउस में हुई डकैती में चार आरोपी दबोचे

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

AAROPI DKAITIफर्रुखाबाद: कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम भटमई में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियो की गिरफ्तारी के साथ खुलासा कर दिया| आरोपियों के पास से लूटा हुआ ट्रेक्टर ट्राली के साथ 10 हजार रूपये और तमंचा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये है|

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने पुलिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भटमई के निकट मैनपुरी के धरऊ निवासी रामचन्द्र अप्बे फार्म हॉउस में रो रहे थे| जिनके ऊपर धावा बोलकर डकैती डाली गयी थी| बदमशो ने जमकर पीट कर एक लाख रुपये, ट्रेक्टर ट्राली, और उनकी पत्नी कांतिदेवी के जेबरात लूट लिये थे| कंपिल की कटरी में बदमाशो के होने की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश सिंह, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित, कंपिल थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बदमाशो कि घेराबंदी की| बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी| पुलिस ने जबाबी फायरिंग कर क्षेत्र के ग्राम पथरामई निवासी हीरो उर्फ संतोष धीमर, रिंकू यादव निवासी कुतवुद्दीन नगर, राजेन्द्र जाट निवासी मथुरा के कोसीकला बठैला,एटा के अलीगंज ग्राम मोहम्मदनगर बझेला निवासी ब्रजेश सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया| मौके से दो साथी भाग गये| आरोपियों के पास से लूटा गया ट्रेक्टर-ट्राली , 10 हजार रुपये भी बरामद हुये है |आरोपियों इ बताया की लूट की योजना रिंकू ने बनायी थी|

पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया| चारो आरोपीयो को न्यायालय के सामने पेश किया जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|