जनपद का भाजयुमो सक्रियता में चारों खाने चित्त!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एक समय था जब भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ हुआ करती थी | जिसमे पदाधिकारी काबलियत के दम पर बनाये जाते थे| पार्टी के हर कार्यक्रम का मुख्य जिम्मा युवा मोर्चा के कंधों पर होता था| लेकिन समय के साथ ही साथ राजनीति का परिद्रश्य बदला तो युवा मोर्चा को भी उसकी हवा लग गयी| ”सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का’ के फार्मूले पर चल रहा जनपद का भाजयुमो लक्ष्य विहीन हैं| पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाजयुमो की महती भूमिका नजर नही आ रही है!
दरअसल 27 अगस्त 2021 को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा मयंक बुंदेला की ताजपोशी हुई| जिसके बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष नें 23 सितंबर 2021 को अपने जिला कमेटी की घोषणा की| जिसमे कुल 29 पदाधिकारी नामित किये गये | जिसमे चार उपाध्यक्ष, आधा दर्जन जिला मंत्री, दो महामंत्री, एक सोशल मीडिया प्रमुख, एक शोध प्रमुख, एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, एक कार्यालय प्रभारी, 11 कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किये गये | जिलाधिकारी भाजयुमो युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के खासम-खास लोगों में सुमार है| लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो दूसरी बार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को कुर्सी केबल सम्बंधो के आधार पर ही मिली काम के आधार पर नही! जिसका परिणाम सामने हैं कि युवा मोर्चा के कुछ एक पदाधिकारियों को छोड़कर अन्य सक्रिय कम ही नजर आते हैं|
नमो: मतदाता अभियान में आधे का भी लक्ष्य नही पा पाया मोर्चा
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नें जनपद के चारों विधान सभाओं में आठ स्थानों पर नमो मतदाता अभियान के तहत युवा सम्मेलन के लिए निहित किये थे| लेकिन कुछ एक जगह छोड़कर सभी जगह कार्यक्रम फ्लाप ही रहा| परिणाम स्वरूप जनपद में 12 हजार नये मतदाता पंजीकरण का था जो केबल 5900 पर ही सिमट गया |
संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में नजर नही आते अधिकतर पदाधिकारी
जनपद के युवा मोर्चा की बैठक में कभी भी जिला कमेटी के आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारी नजर नही आते | जिससे संगठन को गति नही मिल पाती| निष्क्रिय पदाधिकारियों कार्यवाही का जब नम्बर आता है तो माननीयों के करीबी होनें के नाते उनके बिटो से गर्दन बच जाती है | लिहाजा पार्टी का कार्य शत प्रतिशत सम्पादित नही हो पा रहा है | आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ महीनों का समय बचा है| जिससे युवा मोर्चा को नई ऊर्जा की आवश्यकता है |
खानापूर्ति में हुए यह कार्यक्रम
बीते 3 अप्रैल 2023 से भाजयुमो के युवा लाभार्थी सम्पर्क अभियान, प्रभावी और कलाकारों से सम्पर्क, नव मतदाता के साथ जन संवाद, बाइक रैली, पौधारोपण,स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान | 7 जून 20 23 को आये संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी संवाद कार्यक्रम, नव मतदाता और नये मतदाता पंजीकरण, बाइक यात्रा और गाँव प्रवास जिसमे 25 युवाओं की टीम गाँव-गाँव जाकर प्रवास, ऑन लाइन क्यूज प्रतियोगिता, 28 दिसम्बर 2023 को भाजयुमो के लिए युवा सम्पर्क अभियान, नव मतदाता घर-घर सम्पर्क, शिक्षण संस्थानों से सम्पर्क, स्वामी विवेका नन्द की जयंती पर युवा मतदाता प्रतियोगिता, मैदान में जाकर खिलाडियों से जनसम्पर्क आदि कार्यक्रम पूर्व में आये थे| जिसमे कई कार्यक्रम खानापूर्ति से हुए और कई कार्यक्रम किये नही गये|
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें बताया कि भाजयुमो पूरी तरह से सक्रिय है | पार्टी के कार्यक्रमों में जोरदारी से प्रतिभाग कर रहा है | पार्टी के कार्यक्रम अधिक होनें के चलते भीड़ कम जादा होती रहती है |