पंजीरी गोलमाल में लिपिक व दलाल पर मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

hbldar-dlalaफर्रुखाबाद:(राजेपुर) सीडीपीओ ने अपने कार्यालय के लिपिक रामचन्द्र भारती, कथित दलाल हबलदार सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी| जिसमे पुलिस ने आरोपी लिपिक और बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर पुष्टाहार भंडारण केंद्र से 29 बोरी पुष्टाहार बुग्गी में भरा हुआ पकड़ लिया| मौके से सीडीपीयो के चालक कमलेश उनके लिपिक रामचन्द्र भारती, कथित दलाल हबलदार को पुलिस ने दबोच लिया| बाद में चालक को छोड़ दिया गया था| सीडीपीओ मनीष चौरसिया ने भंडारण गृह के लिपिक रामचन्द्र निवासी बाल विकास परियोजना कार्यालय राजेपुर और दलाल सर्वेश उर्फ़ हबलदार सिंह लायकपुर नगरिया के खिलाफ थाने में तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 7/13 व 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| जाँच दरोगा देवेन्द्र कुमार को सौपी गयी है|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जवाला ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच चल रही है|