महंत ईश्वरदास के अनशन की खबर से आश्रम में उमड़ी भीड़, हिन्दूवादी संगठनों में रोष

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला रामनगरीया में दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज के फोटो लगे होर्डिंग फाड़े जानें से दुःखी ईश्वरदास महाराज नें अन्न-जल का त्याग कर दिया है| जिससे उनके अनुयायियों की भीड़ आश्रम में बड़ी संख्या में एकत्रित हो गयी| जानकारी होनें पर हिन्दू महासभा, के साथ ही एसडीएम मौके पर पंहुचे
और जानकारी की| इसके बाद एसडीएम ने पुन: होर्डिंग लगवानें का भरोसा देकर गर्म पानी पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया|

दरअसल महंत ईश्वरदास महाराज के अन्न-जल त्याग करनें की खबर पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, भाजपा नेता अंकित तिवारी के साथ ही बड़ी संख्या में साधू संत दुर्वाषा ऋषि आश्रम पंहुचे| हिन्दू महासभा के नेताओं नें आंदोलन की चेतावनी दी| जानकारी होनें पर एसडीएम गजराज सिंह व मेला प्रभारी संदीप दीक्षित महंत ईश्वरदास से वार्ता करनें पंहुचे| एसडीएम नें मेले से हटाये गये होर्डिंग दोबारा लगवानें का भरोसा दिया| इसके बाद मंहत को गर्म पानी पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया|