प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या करनें वाले आरोपी को पुलिस नें आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया |
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जोध निवासी 42 वर्षीय आरती अपने बच्चो के साथ सो रही थी| उसी दौरान मौका देखकर उसके पति धीरेन्द्र सिंह उर्फ रिंकू पुत्र गंगा बक्श नें डंडा उसके सिर में मारकर मौत के घाट उतार दिया| पुलिस नें मौके पर आकर आरोपी धीरेन्द्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग हुए डंडे को भी बरामद कर लिया| आरोपी नें पुलिस क को बताया कि उसकी लगभग 12 वर्ष पूर्व आरती से शादी हुई थी | जिससे 10 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष, 8 वर्षीय उत्सव व 6 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा है| धीरेन्द्र नें पुलिस को बताया कि वह शराब पीता था | जिससे उसका पत्नी के साथ आये दिन झगड़ा होता था| धीरेन्द्र नें बताया कि उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था| जिसके चलते उसने पत्नी आरती की हत्या कर दी| मृतका के भाई राजीव सिंह निवासी डूंगरपुर मोहम्मदाबाद नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर आरोपी धीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया| एसपी विकास कुमार नें पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा किया | थानाध्यक्ष राजेश राय आदि रहे |