भूमि विवाद में युवती के गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) भूमि विवाद के चलते युवती को गोली मारकर घायल कर दिया गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाल झऊआ निवासी शिवपाल का अपने चचेरे भाई राम प्रकाश से भूमि विवाद चल रहा है| शनिवार को रामप्रकाश खेत पर जबरन कब्जा करने गया तो शिवपाल व उसके परिजनों ने विरोध कर दिया| जिससे विवाद के दौरान मारपीट की नौबत आ गयी| देखते ही देखते फायरिंग हो गयी| गोली शिवपाल की 21 वर्षीय पुत्री अल्पी  कमर में लग गयी | जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामबाबू फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलनें पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|