होर्डिंग फाड़नें में एक आरोपी का चालान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अस्पताल के होर्डिंग फाड़नें में एक आरोपी को पुलिस नें शान्ति भंग में गिरफ्तार कर उसका न्यायालय के लिये चालान कर दिया |
दरअसल बीते दिन थाना कादरी गेट के आवास विकास निवासी चिकित्सक अविनाश पाण्डेय ने उनके माधव मेक्स अस्पताल के लिये होर्डिंग फाड़ने में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया | जिसमे पुलिस नें बुधवार को आरोपी साबन उर्फ गोलू कटियार को गिरफ्तार कर लिया | उसका शांति भंग में चालान किया गया है| गोलू की सिफारिश में भाजपा नेता महेंद्र कटियार भी गये थे लेकिन पुलिस नें उनकी नही सुनी| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि शान्ति भंग में आरोपी का चालान कर दिया है|