पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह को जयंती पर किया याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व मंत्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया गया| उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया|

दरअसल राजेन्द्र नगर में प्रति वर्ष उनके पुत्र पूर्व मंत्री बाबू नरेंद्र सिंह यादव, पौत्र सचिन यादव व पौत्री जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन वर्षों से करते चले आ रहे हैं| 22 नवंबर 2013 को पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ था| बुधवार को भी राजेन्द्र नगर में पूर्व मंत्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे उनकी प्रतिमा व समाधि पर पुष्पाजली अर्पित की गयी| इसके साथ ही एक गोष्ठी का आयोजनं भी किया गया| जिसमे वक्ताओं नें अपने विचार व्यक्त किये|