सपा सरकार में अख़बार खून से लिखे जा रहे: बघेल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

sp singh bghelफर्रुखाबाद: भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व् पूर्व संसद सदस्य प्रो० एस पी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर भडास निकाली| उन्होंने कहा की सूबे की सपा सरकार में परिवार हो या व्यापार कुछ भी सुरक्षित नही है| हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध आम बात है| सूबे के अख़बार खून से लिखे जा रहे है| अखबारों में कानून व्यवस्था का नंगी तस्वीर छपकर आती है|

भाजपा नेता प्रभात अवस्थी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पंहुचे बघेल ने कहा की सपा की सरकार घिसट रही है| जबकि चार साल का बच्चा दौड़ने लगता है| अखिलेश सरकार काले युग की सरकार है और यूपी में स्वर्ण युग की सरकार कल्याण सिंह के शासनकाल में आयी थी| वर्तमान में यूपी का कोई मकान, कोई दुकान, कोई परिवार अपने को सुरक्षित महसूस नही कर रहा है| क्योंकि बीते कई वर्षो से यूपी में बसपा और सपा मिल बाँट कर धन उगाही कर रहे है| उन्होंने कहा कि यूपी में तुम सम पुरुष ना मो सम नारी| यूपी लूटो बारी-बारी का खेल चल रहा है|

वर्तमान में हुये चुनावो और एमएल सी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की सपा ने जिस तौर तरीके से चुनाव कराये उससे उनकी सीटो पर गिनती तो बढ़ी लेकिन जनाधार कई प्रतिशत घट गया| वर्तमान में होने जा रहे एमएलसी चुनाव में प्रत्याशीयो को धमकाया गया प्रस्तावको को जेल भेजने की धमकी दी गयी| थानाध्यक्ष प्रत्याशियों और प्रस्तावको को पकड़ते फिरे उन्हें फर्जी मुकदमे दर्ज करने की धमकी भी दी गयी|

उन्होंने कहा अब यह बहुत दिनों तक नही चलेगा| जिस दिन यूपी में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गयी उसी दिन से 6-7 जिलो को छोड़ कर अन्य किसी जिले का जिलाधिकारी सपा नेताओ का फोन तक रिसिब नही करेगा| प्रदेश में बढ़ रही नकल पर उन्होंने कहा की जब मुलायम सिंह यूपी के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने नकल विरोधी अध्यादेश खत्म कर दिया| जिससे देश के युवाओ का भविष्य खराब हो रहा है|
इस दौरान ब्रह्मदत्त अवस्थी, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्वाज, प्रभात मिश्रा, अमित राठौर, नवनीत पाल, पंकज पाल, पियूष पाल आदि लोग मौजूद रहे|