प्रधानी की रंजिश में गोली लगने से घायल महिला ने दम तोडा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

shanti-deviफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते 14 जनवरी को प्रधानी के चुनाव की रंजिश में गोली लगने से घायल महिला की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी| पुलिस ने शव के पोस्ट मार्टम कराये जाने की तैयारी कर रही है|

बीते 14 जनवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम पैगुनगला निवासी दफेदार पुत्र संतराम व सोबरन पुत्र रामप्रसाद आपस में चचेरे भाई है| बीते दिनों हुये प्रधानी के चुनाव में दोनों प्रधान का चुनाव लड़े थे| दोनों ही चुनाव हार गये थे| जिस पर दोनों में आये दिन विवाद होता रहता था| दोनों एक दूसरे को चुनाव मे हुई हार का कारण मान रहे है| बीती 13 जनवरी की रात भी दोनों में जमकर विवाद हुआ| सुबह तकरीबन 6 बजे दफेदार की पत्नी शांतिदेवी घर के बाहर भैस को चारा खिला रही थी| आरोप है की तभी सोबरन अपने भाई अजबसिंह व अहिबरन के साथ आ गया और दफेदार की पत्नी पर फायरिंग कर दी| गोली महिला के सीने में लग गयी| महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी|

घायल महिला के पति दफेदार ने सोबरन अपने भाई अजबसिंह व अहिबरन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| महिला का फतेहगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था जंहा उसकी शुक्रवार को दोपहर बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी|

थानाध्यक्ष सालिगग्राम वर्मा ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराकर मुकदमा हत्या में तरमीम किया जायेगा|