वृद्धा की हत्या के एक साल बाद दो आरोपी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खेत में बकरी चरानें गयी वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके कुंडल और चार हजार की नकदी गायब कार दी गयी थी| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी| घटना के लगभग एक साल बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली| पुलिस नें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया| जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया |
थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी 80 वर्षीय वृद्धा रामश्री बीते 5 नवंबर 2022 को बकरी चराने के लिए घर से गई थी और वह वापस घर नहीं पहुंची। 7 नवंबर को रामश्री का शव सोता नाला में उतराता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम में वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने पुत्र भूरे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। भूरे ने पुलिस को मां के पास 4 हजार रुपये व कान में सोने के कुंडल होने की जानकारी भी दी थी| रविवार को एसपी विकास कुमार नें घटना का खुलासा किया | उन्होंने बताया की रामश्री की हत्या में एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व थानाध्यक्ष अमृतपु मिनेश पचौरी के साथ सर्विलांस टीम ली मदद से आरोपी संजय उर्फ संजू पुत्र रविन्द्र, विनोद पुत्र सुनील शर्मा निवासी कुम्हरौर अमृतपुर को गूजरपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया| उनके पास से एक जोड़ी सोनें के कुंडल, गिरवीं रखनें की पर्ची बरामद हुई|