बर्खास्त वार्डेनों नें प्रभारी मंत्री को सुनाया अपना दर्द

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के जनपद आगमन पर उन्हें बर्खास्त वार्डेनों नें
घेर लिया| उनकों अपनी समस्या बनायी और पत्र भी सौपा|
जिले के सभी कस्तूरबा गाँधी विद्यालयों की वार्डेनों को बर्खास्त करने के बाद नया बखेडा खड़ा हो है| जिसके चलते डीएम से लेकर मंत्री तक बात पंहुच गयी| बीते दिन कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक के साथ बर्खास्त वार्डेनों नें जिलाधिकारी मोनिका रानी से वार्ता की थी| लेकिन डीएम की दहलीज पर न्याय ना मिलते देख बर्खास्त वार्डेनों ने फतेहगढ़ निरीक्षक भवन में पंहुचे प्रभारी मंत्री से भेट कर से भेट कर उन्होंने पत्र भी सौपा| जिसमे शिकायत का पूरा हवाला दिया गया | बर्खास्त वार्डेन संतोष पाठक, अनुराधा मिश्रा, भावना गंगवार, अंजू सुमन, रंजना रही|
प्रभारी मंत्री नें जेएनआई को बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है| बर्खास्त वार्डेनों नें
मुलाकात की थी| अभी एक दम निर्णय नही लिया जा सकता| पूरे मामले की जानकारी करके
फैसला लेंगे|