जिला जेल के बंदी नें किया फांसी लगाने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद कैदी नें फांसी लगाने का प्रयास किया| जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
थाना कमालगंज के ग्राम खुदागंज निवासी विश्वनाथ पुत्र भजनलाल जिला कारागार फतेहगढ़ के बैरक संख्या 5 बी में बीते 18 अक्टूबर 2016 को हत्या के मामले में निरुद्ध था| बंदी नें मंगलवार को दोपहर 3 बजे जेल भीतर पीपल के पेंड में गमछे से फांसी लगा ली| जिसकी सूचना पर जेल प्रशासन में हडकंप मच गया| तत्काल उसे फांसी से उतारा गया| जानकारी पर जेल के अधिकारियों के साथ ही चिकित्सक विजय अनुरागी मौके पर पंहुचे| उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया|
लोहिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है| लोहिया अस्पताल में भर्ती बंदी नें बताया कि जेल में बंद एक कैदी उससे रुपयों की मांग कर करा है| जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाने का प्रयास किया|
जिला अधीक्षक अधीक्षक विजय विक्रम सिंह नें बताया कि बंदी किसी बात को लेकर टेंशन में था| फ़िलहाल उसे सकुशल बचा लिया गया है|  दूसरे बंदी के द्वारा पैसे मांगने का मामला भी प्रकाश में आया है| जाँच की जा रही है|