ई-रिक्शा को बचानें में श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, आधा दर्जन घायल , दो रिफर

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर संवाददाता) बीते वर्ष 1 अक्टूबर 2022 को जनपद कानपुर में हुए ट्रैक्टर ट्राली हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी| जिसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सख्त हो गई है| ट्रैक्टर ट्रॉली, डाला और डंपर से सवारियां ढोने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल करनें के आदेश दिये | जिले में भी प्रशासन ने उस दौरान विशेष अभियान शुरू कर ट्रैक्टर ट्रालियों से सबारियां ढोनें वालों पर कार्यवाही की| लेकिन उसका कोई असर नही दिखा| अभियान तो अभिनय के बाद बंद हो गया और फिर सब पूर्व की तरह हो गया| ना पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली से सबारियां जाती दिखती और नही आरटीओ और ट्राफिक पुलिस को! नतीजन फिर लोग जान जोखिम में डालनें से बाज नही आ रहे| कानपुर हादसे की तरह ही रविवार को राजेपुर थाना क्षेत्र में भी घटना हुई| जिसमे ट्रैक्टर ट्राली खड्ड में पलटी| हादसे में आधा दर्जन घायल हुए है| पुलिस अनुमति ना होनें की बात कर रही है|

दरअसल थाना राजेपुर के ग्राम कड़क्का में सामूहिक कथा का आयोजन होना है| लिहाजा सामूहिक रूप से लगभग आधा सैकड़ा श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पर सबार हो डीजे लगाकर अलीगढ़ होते हुए पांचाल घाट गंगा से जल भरनें के लिए जा रहे थे| अलीगढ़ पुल के निकट सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचानें के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया | जिससे उसमे सबार 18 वर्षीय गोविन्द पुत्र विश्व नाथ, 12 वर्षीय रामू पुत्र गुड्डू, 20 वर्षीय अरविन्द पुत्र वेदराम गंभीर रूप से घायल हो गये| इसके साथ ही ई-रिक्शा पर सबार राजेपुर के वीरसिंहपुर निवासी 35 वर्षीय रविपाल पुत्र धर्मपाल, भाऊपुर चौरासी निवासी 45 वर्षीय भगवान सहाय पुत्र मंगू लाल व 30 वर्षीय कल्लू पुत्र श्रीराम ई-रिक्शा से कूदनें में घायल हो गये | सूचना पर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और सभी आधा दर्जन घायलों को सीएचसी भेजा| सीएचसी में डॉ. प्रमित राजपूत नें सभी का उपचार किया| जिसमे से हालत गंभीर होनें पर गोविन्द व अरविन्द को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
थानाध्यक्ष राजेपुर दिवाकर प्रसाद सरोज नें बताया कि ट्रैक्टर में सबारियां और डीजे ले जानें की अनुमति थाना पुलिस से नही ली गयी थी| जाँच की जा रही है| यातायात प्रभारी रजनेश यादव नें जेएनआई को बताया ट्रैक्टरों पर सबारियां ले जानें की अनुमति किसी को नही है| उनके खिलाफ कार्यवाही की जाती है | कार्यवाही लगातार चल रही है| यदि ट्रैक्टर पर सबारियां मिलीं तो कार्यवाही की जायेगी|