हिट एंड रन: कार सबार नें सो रहे 6 को कुचला, पांच भर्ती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शराब के नशे में किसी रहीसजादे नें आधी रात को अभिनेता सलमान की तरह रेलवे स्टेशन परिसर में सो रहे आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया| जिससे गंभीर रूप से घायल पांच को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जीआरपी नें मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है|
दरअसल बीती रात लगभग 12 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन मुख्य द्वारा परिसर में कमालगंज निवासी 55 वर्षीय श्याम सुन्दरी पत्नी हरीराम, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के गाँव थाना मेरापुर के भुड नगरिया निवासी सलीम की 10 वर्षीय बेटी नाजिया, 65 वर्षीय नत्थू सिंह, नगर अलीगढ़ निवासी 35 वर्षीय सुनीता जाटव पत्नी अर्जुन कुमार, 60 वर्षीय मालती पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासी नगर अलीगढ़ आदि बीती रात सो रहे थे| उसी दौरान एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आयी और सभी को कुचलती हुई चली गयी| जिससे आधा दर्जन घायल हो गये| आरोपी कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया| गंभीर रूप से घायल पांच को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जीआरपी फर्रुखाबाद के उपनिरीक्षक दीपक कुमार नें बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है| जीआरपी तफ्तीश कर रही है|