घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची बाढ़ में डूबी, तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा पार के निचले इलाके सैलाब में समाएं हुए है| लिहाजा ग्रामीणों की जान पर खतरा हर पल बना हुआ है| सोमवार को एक बालिका भी घर के बाहर खेलनें के दौरान सैलाब के गहरे पानी में समा गयी| जिससे उसकी मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के गाम कुम्हरौर निवासी रमेश वाल्मीकि के घर के चारो तरफ बाढ़ का पानी भरा है| सोमवार को उसकी दो वर्षीय पुत्री रागिनी घर के बाहर खेल रह थी| परिजनों का ध्यान बच्ची की तरफ नही गया| उसी दौरान वह खेलते-खेलते मासूम रागिनी बाढ़ के पानी में गिर गयी| जब तक परिजनों का ध्यान उसकी तरफ गया उसका शव उतरानें लगा |हल्का इंचार्ज उदयवीर मौके पर पंहुचे जाँच पड़ताल की| परिजनों में चीत्कार मच गयी| उन्होंने शव के पंचनामा की कार्यवाही की|