छोटे भाई नें शराब ठेकेदार को गोली से उड़ाया, मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज/नगर संवाददाता) छोटे भाई नें बड़े भाई शराब ठेकेदार के मुंह में कई गोलियां मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें दोपहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ मृत घोषित कर दिया गया|
थाना जहानगंज के ग्राम रूनी चुरसाई निवासी 50 वर्षीय शैलेन्द्र चौहान के कई शराब के ठेके चल रहे थे| शैलेन्द्र खेती का कार्य भी करते थे| उनका ग्राम बर्ना बुजुर्ग में एक फार्म हाउस है| शैलेन्द्र चौहान फार्म हाउस से घर पंहुचे और घर के बाहर खड़े थे| उसी समय उनका छोटा भाई ग्राजेंद्र उर्फ राजू आ गया| जिससे कहा-सुनी हुई और उसने तमंचे से शैलेन्द्र के चेहरे पर गोली मार दी जिससे शैलेन्द्र मौके पर ही गिर गये| शैलेंद्र के परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर दोपहर 1:30 बजे पंहुचे| जहाँ डॉ.विकास पटेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी रेखा, माँ मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पता चला की खेत में पानी को लेकर विवाद हुआ था| कादरी गेट थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल लोहिया अस्पताल पंहुचे| थानाध्यक्ष जहानगंज ने बताया जाँच की जा रही है|