अज्ञात वाहन से कुचलकर दो स्कूटी सबारों की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) होटल से खाना खाकर जा रहे दो स्कूटी सबारों की किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गयी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी और ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गयी|
शनिवार को शाम थाना क्षेत्र के ग्राम बैरामनगर निवासी 36 वर्षीय गजेंद्र पुत्र रणवीर सिंह व 56 वर्षीय मुनेंद्र पुत्र हाकिम सिंह स्कूटी से मदनपुर होटल पर खाना खाने गए थे| वहां से वापस आ रहे थे तभी इटावा बरेली हाईवे पर नगला खान सिंह मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी तथा पहिया दोनों युवकों के सर के ऊपर से निकल गया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई| वाहन चालक मौके से फरार हो गया| सूचना पर मदनपुर चौकी इंचार्ज तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दोनों मृतक खेती करनें का कार्य करते थे| दोनों मृतक खेती करते थे| मृतक हेलमेट नही लगाये थे| प्रत्यक्षदर्शियों के हिसाब से यदि दोनों हेलमेट लगाये होते तो जान बच सकती थी|