बाढ़ से बचाव का किया गया मॉक ड्रिल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने गुरुवार को मॉक ड्रिल किया। ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने व सावधानी बरतने का प्रशिक्षण दिया गया। बाढ़ के दौरान होने वाली मुश्किलों को कम समय में दूर करने के लिए प्रशासन ने आवश्यक रिहर्सल भी किया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर वह रहीं है| हर साल बाढ़ से होने वाले जानमाल के नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के निर्देश पर बाढ़ से निपटने के साथ साथ प्रभावित क्षेत्रों में कम जन धन की हानि हो इसकी तैयारी में जुट गई। अमृतपुर तहसील के ग्राम कुडरी सारंगपुर में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है| लिहाजा कुंडरी सारंगपुर में ही उप जिलाधिकारी गजराज सिंह,तहसीलदार कर्मवीर सिंह नेंथानाध्यक्ष कानूनगो अजय शुक्ला, कानूनगो जय वीर सिंह, लेखपाल वरुण कुमार, लेखपाल आदेश, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. गौरव वर्मा, ज्ञान पाल सिंह फार्मासिस्ट, विवेक कुमार एलटी, कुशल राम, मुकेश कुमार, सुमित कुमार, रविंद्र कुमार, विपिन कुमार आदि के साथ मॉक ड्रिल किया | बाढ़ से बचाव में उपयोग के लिए लाइफ सेविंग जैकेट, लाइफ ब्वॉय, मोटर बोट व नाव आदि के संचालन की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए डूबते व्यक्ति को मोटरबोट से बचाकर उसे नदी से बाहर लेकर प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन ग्रामीणों के सामने किया गया।