टप्पेबाजी से निजात नही दिला पा रही पुलिस, गिरोह सक्रिय, मासूम को बनाया शिकार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस सुरक्षा के लाख दावे करें लेकिन हकीकत यह ही कि प्रभावी कार्यवाही की कमी के चलते टप्पेबाजों का गिरोह रोडबेज बस अड्डे के आस-पास सक्रिय है, लिहाजा आये दिन कोई ना कोई इनका शिकार हो रहा है| शुक्रवार को भी एक महिला टप्पेबाज नें मासूम के गले से जेबरात गायब कर दिया, लेकिन आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया| पुलिस अब जाँच कर रही है|
पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के कलान निवासी सुधा पत्नी उदयवीर अपने मायके थाना मऊदरवाजा के ग्राम भाऊटोला बहन नंदनी व मासूम डेढ़ वर्षीय पुत्र रौनक को साथ निकली| शुक्रवार को वह लाल दरवाजा रोडबेज बस अड्डे पर उतरी| बस से उतरकर शोभा बेटे को जमीन पर बैठा और उसके बाद बहन नंदनी को छोड़कर ई-रिक्शा लेनें चली गयी| उसी दौरान शाहजहाँपुर के अल्लागंज निवासी खुशबु पत्नी वीरेंद्र नें मौका देखकर मासूम रौनक के गले से सोनें का ताबीज (हाय) साफ कर दिया| उसे यह करते एक महिला नें देखा और पास खड़ी नंदनी को यह जानकारी दी| जिस पर आरोपी महिला टप्पेबाज खुशबु को उसने दबोच लिया| उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया|
कादरी गेट थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है| तहरीर मिलनें पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|