छपाई कारखानों में बाहर से ताले, भीतर से हो रही गंगा मैली!

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: माघ मेले में गंगा की निर्मलता को बनाये रखने के जिला प्रशासन के प्रयास बिफल नजर आ रहे है| छपाई कारखानों का कैमिकल युक्त रंगीन पानी खुलेआम गंगा की तरफ रुख कर रहा है `और बाहर से ताले बंद है|
शहर के अंगूरीबाग आदि जगहों पर जेएनआई टीम नें जब दौरा किया तो छपाई फैक्ट्रियों का रंगीन नजारा साफ नजर आया| मजे की बात तो यह दिखी की फैक्ट्रियों में बाहर से तो कानून का पालन किया जा रहा था| फैक्ट्रीयों में ताला लटक रहा था और भीतर से छपाई और रंगाई का कार्य जारी था|
फैक्ट्रियों के भीतर बड़ी मात्रा में रंगीन कपड़े छपाई के बाद सूखने के लिए डाले गये थे| जिनका कैमिकल युक्त रंगीन पानी नालों के माध्यम से गंगा की गोद में जाता दिखा| बुधवार को गंगा यात्रा आ रही है|  छपाई कारखानों में कार्य माघ महीने में भी पूर्ण रूप से बंद नही कराया गया|
एसडीएम सदर अनिल कुमार का कहना है कि नाले बंद करा दिए गये थे किसानों नें खोल दिये होंगे| बंद करा दिये जायेंगे|