संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गयी| महिला के स्वजनों नें पति पर पीट-पीट कर हत्या किये जानें का आरोप लगाया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया| लेकिन उसमे भी मौत का कारण स्पष्ट ना होनें पर बिसरा सुरक्षित किया गया| वहीं पुलिस नें मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है |
कोतवाली क्षेत्र के नवदिया निवासी 28 वर्षीय शोभा कठेरिया को उसका पति जितेन्द्र कठेरिया रात लगभग 2:45 बजे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचा जहाँ परीक्षण के उपरान्त चिकित्सक नें शोभा को मृत घोषित कर दिया| शोभा की मौत पर उसके पिता थाना नवाबगंज के ग्राम रायपुर निवासी नाहर सिंह लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने पुत्री की हत्या का आरोप लगाया| मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट भी हो गयी| पुलिस नें मृतका शोभा के पति जितेन्द्र को हिरासत में ले लिया| जितेन्द्र नें बताया कि पत्नी शोभा पहले से टीवी की बीमारी से पीड़ित थी| लिहाजा रात में वह पेशाब के लिए उठीं और गिर गयी | हालत खराब होनें पर उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये जहाँ उसकी मौत हो गयी|
पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया| शव का पोस्टमार्टम डॉ.सुमित शाक्य, डॉ. सौरभ कटियार के पैनल नें किया| पैर में तीन चोट मिलीं| इसके साथ ही पेट में खून भरा मिला| मौत का कोई स्पष्ट कारण ना मिलने पर चिकित्सकों नें बिसरा सुरक्षित कर दिया| वहीं मृतका के पिता नाहर सिंह की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी पति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करना और हत्या करनें के मामले में मुकदमा दर्ज कराया | सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| मृतका का पति पुलिस हिरासत में हैं| पुलिस जाँच कर रही है|