किसान हित का काम नही करेगी भाजपा तो होगा आंदोलन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो अधिकारी किसान हित के लिए काम नहीं कर रहा है, उस अधिकारी की शिकायत लेकर वह खुद मुख्यमंत्री के पास जाएंगे और कार्रवाई कराएंगे।
सातनपुर आलू मंडी में किसान महापंचायत स्थल चयन किया गया था। शुक्रवार को सुबह से बारिश होने के कारण स्थल को बदल कर युवा जिलाध्यक्ष के आवास पर अमेठी कोहना में महापंचायत रखी गई। इसमें आए राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि देश की सीमा पर शहीद होने वाले जवानों को पांच करोड़ रुपये दिए जाने, किसानों के हित को लेकर कई मांगे केंद्र सरकार के सामने रखी है। जिनको पास कराने की मांग चल रही है। अगर भाजपा सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो 2024 में वह भाजपा के विरोध में खड़े होंगे। किसानों ने जिले में भ्रष्टाचार के कई मामले उठाए। इस पर उन्होंने जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी से कहा कि सभी कि शिकायत लेकर उनके साथ लखनऊ चले। वहां मुख्यमंत्री से मिलकर बताएंगे कि आप भ्रष्टाचार मुक्त की बात कर रहे हो, फर्रुखाबाद में भ्रष्टाचार बहुत हो रहा है। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। वह आंदोलन करने के लिए भी तैयार हैं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।