बहनोई के साथ गंगा नहाने आये युवक की डूबने से मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बहन व बहनोई के साथ गंगा नहाने आया युवक गहरे में डूब गया|उसकी जानकारी होनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने मौके पर पंहुच तलाश शुरू करायी| पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद शव बरामद किया|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी 25 वर्षीय रजत पुत्र रामराज रविवार को तड़के छिबरामऊ निवासी अपने जीजा हरीशंकर, बहन अर्चना व बड़े भाई विशाल के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट के निकट मौनी आश्रम पर गंगा नहाने पंहुचा| नहाते समय अचानक रजत व उसका भाई विशाल गंगा में डूबने लगे| चीखपुकार सुनकर जैसे-तैसे विशाल को बचा लिया गया लेकिन रजत गंगा के गहरे पानी  में डूब गया| घटना की सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और रजत की तलाश शुरू की गयी|कड़ी मसक्कत के बाद शव बरामद हुआ रजत का बीते केबल 6 महीने पूर्व ही अमानाबाद निवासी पूजा से विवाह हुआ था| खबर मिलते ही रजत की माँ शीलादेवी व पत्नी पूजा आदि मौके पर पंहुची उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|