जिले भर में धूमधाम से मनायी अम्बेडकर की जयंती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को जिले भर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी| जिला प्रशासन से लेकर गाँव गलियारे तक कई कार्य क्रम भी आयोजित हुए |
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें आयोजित कार्यक्रम में डॉ० अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही बाबा साहेब के जीवन मूल्यों व देश व समाज के प्रति योगदान पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी नें बाबा साहेब को समाज के लिए ज्ञान के प्रतीक व प्रेरणा का श्रोत बताया | उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी धर्मों के उत्थान के लिए अपना समस्त जीवन समाज को अर्पण कर दिया। उनकी परिकल्पना एक समुदाय का विकास करने की नहीं बल्कि सभी पिछड़ों को शिक्षित करने की थी। आज हम उनके विचार व उनके आदर्शों के पथ पर चलें तो यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी, वीरेंद्र कटियार प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, नीरज कुमार विशेष कार्याधिकारी रहे|
बीजेपी नें भी भीमराव को किया याद
आवास विकास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उच्च शिक्षा,विज्ञान व प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे| उन्होंने भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर अपने विचार रखे| कहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे उन्होंने भारत के संविधान में सामाजिक न्याय आर्थिक न्याय और प्रजातंत्र किस तरह से मजबूत हो सकता है इसकी नींव उन्होंने संविधान के माध्यम से रखी थी।
समाजवादी पार्टी नें भी बाबा साहेब को किया नमन
समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर भारत के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे संबिधान निर्माता को नमन किया गया| विचार गोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने की| सुषमा जाटव,वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार,जहान सिंह लोधी,रमेश चंद कठेरिया,हरिओम दयाल,पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव, बाबू करण सिंह यादव,मसरूर अहमद,सुरेंद्र सिंह यादव,मंगल सिंह, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,मीडिया प्रभारी इलियास रहे| संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया।