आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर/नगर प्रतिनिधि) आग से झुलसी महिला को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना मेरापुर के ग्राम अर्जुनपुर निवासी मोहित पाल पुत्र 24 वर्षीय पत्नी रिंकी का बीते चार वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था| गाँव के प्रधान सुरेन्द्र सिंह नें पुलिस को सूचना दी| रिंकी को सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा जंहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया| जिसके बाद थानाध्यक्ष आर के रावत फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये उन्होंने जाँच पड़ताल की|
रिंकी के मायकेवालों नेमिट्टी का तेल डालकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरा| थानाध्यक्ष ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|