दबंगों नें पुलिस कर्मियों को पीटकर वर्दी फाड़ी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात दबंगो नें शराब के नशे में पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी| साथ ही सिपाही की वर्दी फाड़कर नेमप्लेट नोच ले गये| मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है|
थाना कादरी गेट के चौकी आवास विकास के सिपाही संजय कुमार व होमगार्ड जितेन्द्र सिंह की डियूटी बीती रात चीता मोबाइल पर लगी थी| सिपाही संजय सिंह नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में बताया कि उनके पास कांस्टेबल संजीब कुमार का फोन आया कि चौकी से करीब 100 मीटर दूर गायत्री पब्लिक स्कूल के निकट कुछ लोग शाराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे हैं| सूचना मिलनें पर कांस्टेबल संजय और होमगार्ड जितेन्द्र मौके पर पंहुचे | कांस्टेबल संजय नें बताया कि मौके पर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह निवासी रूनी जहानगंज अपने दो अज्ञात साथियों के साथ शराब के नशे में हंगामा कर रहे है| पुलिस कर्मियों नें जब उन्हें मना किया तो अभद्रता करनें लगे| सादा कपड़ों में वीडियो बना रहे सिपाही संजीब कुमार के साथ लात-घूसों से पिटाई कर दी और कांस्टेबल संजय कुमार को भी पीटकर वर्दी फाड़ कर नेम प्लेट नोच ली|
पैसे के लेन देन को लेकर हुआ विवाद!
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सादा कपड़ो में गये पुलिस कर्मियों नें चिकन खायी| इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ| मामला यहाँ तक पंहुच गया| थानाध्यक्ष राजेश राय नें बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है|